Lucknow News : सिपाही ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या फिर खुद की ले ली जान, पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति, शक में चली गई दोनों की जान

लखनऊ में एक सिपाही ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। दोनों की मौत हो गई। इसके पीछे की वजह सिर्फ पति का शक है। वह पत्नी पर हमेशा किसी से बात करने की शंका करता था और इसी विवाद में उसने पहले पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, PGI थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम निवासी सर्वेश रावत कानपुर के कल्याणपुर थाने में सिपाही के पद पर तैनात रहा। वह 2011 बैच का सिपाही था। उसकी पत्नी मीरा रावत (30) निवासी हसनपुर आजाद नगर, कृष्णा नगर GPO में बाबू के पद पर तैनात थी। दोनों की 8 महीने की एक बच्ची भी है।

सिपाही ने पहले पत्नी को गोली मारी, फिर अपनी कनपटी पर चलाई गोली

सिपाही सर्वेश शुक्रवार को कानपुर से लखनऊ पहुंचा था। दोनों एक दूसरे पर शक करते थे, इसकी शुरुआत हनीमून से शुरू हुई थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि सर्वेश पत्नी और बच्ची को कार में बैठाकर सीधे अपने ससुराल कृष्णा नगर पहुंचा।

वहां तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर सास सरस्वती के सामने ही पत्नी की दाहिनी कनपटी पर 32 बोर की अवैध पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इसके बाद सर्वेश मकान की दूसरी मंजिल पर गया और अपनी कनपटी पर पिस्टल से गोली मार ली।

दो फायर होने के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग मकान के सामने दौड़कर पहुंचे। लोग जब घर में दाखिल हुए तो फर्श पर खून ही खून देखकर सबके होश उड़ गए। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

2019 में हुई थी दोनों की शादी
मीरा रावत और सर्वेश रावत की शादी 2019 में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के एक साल बाद 2020 से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। PGI कोतवाली कोतवाली में घरेलू हिंसा की रिपोर्ट भी पत्नी ने दर्ज कराई थी। बाद में कोर्ट से फैसला हुआ और दोनों 2021 से फिर साथ-साथ रहने लगे।

हनीमून के समय से ही बढ़ा तनाव
परिवार वालों के मुताबिक हनीमून के समय से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। साल 2021 में परिवार परामर्श कोर्ट के फैसले पर दोनों साथ रहे, लेकिन ज्यादा दिन ऐसा नहीं चल पाया। विवाद बढ़ने लगा और रोजाना झगड़े होने लगे तो मीरा अपने मायके जाकर रहने लगी। सर्वेश जब भी लखनऊ आता तो पत्नी से मिलने जरूर जाता था।

मंगलवार को साथ किया रुद्राभिषेक, फिर ससुराल लौटेमृतक सर्वेश के भाई एसके रावत ने बताया कि पिछले मंगलवार को दोनों ने कल्ली पश्चिम वाले मकान में रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक के समय मीरा के परिवार के लोग भी मौजूद थे। रुद्राभिषेक को लेकर विशेष तौर पर तैयारी की गई थी, क्योंकि सावन में रुद्राभिषेक करके दोनों एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए थे। एसके रावत ने बताया, दोनों के बीच पारिवारिक परामर्श केंद्र में आपसी समझौता हुआ था। इसके बाद बेटी ने जन्म लिया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने