जेवर में पति ने पत्नी पर किए ब्लेड से वार:मायके से रुपये नहीं लाने पर किया जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार, घायल को 25 टांके आए

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के देवटा गांव निवासी एक महिला को उसके पति ने ब्लेड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जिसको शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

मायके से रुपए नहीं लाने पर किया हमला
बुलंदशहर के खुर्जा निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसकी बहन का ससुराल देवटा गांव में है। आरोप है कि बीते मंगलवार को उसकी बहन बबीता के पति नेत्रपाल ने मायके से रुपए नहीं लाने पर ब्लेड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे 25 टांके भी आए हैं। ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को उसके गांव के नजदीक से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चाकू भी बरामद किया है।

कई वर्षों से परेशान है पीड़ित आरोपी से
पीड़ित महिला पिछले करीब कई वर्षों से अपने पति से काफी परेशान हैं। पीड़िता ने दरोगा को बताया कि उसका पति नौकरी नहीं करता है। घर का खर्च चलाने के लिए अपनी पत्नी पर ही दबाव डालता है। पीड़िता का कहना है कि काफी समय तक तो उसने अपने भाइयों से सहयोग मांग कर घर का खर्च चलाया। लेकिन अब वह भाइयों से भी सहयोग नहीं ले रही। जिसके चलते ही उसके पति ने उस पर जानलेवा हमला किया था।
पीड़िता की हालत अभी भी अस्पताल में नाजुक
इस घटना में उसके सिर और चेहरा समेत अन्य चेहरों पर काफी गहरे घाव हो गए हैं। जिससे उसकी हालत अभी भी अस्पताल में नाजुक बनी हुई है। जहां पर उसके मायके वाले ही उसका इलाज करा रहे हैं। इस बारे में कोतवाली प्रभारी दनकौर संजय सिंह का कहना है कि आरोपी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने