नोएडा में लाइटिंग पिलर गिरने से मॉडल की मौत; पड़ोसी बोले-बड़े पर्दे पर दिखना था वंशिका का सपना

भाई के साथ मॉल वंशिका चोपड़ा
नोएडा में फैशन शो के दौरान लाइटिंग ट्रस गिरने से मॉडल वंशिका चोपड़ा की मौत हो गई। वंशिका का सपना बड़े पर्दे पर आने का था। पुलिस जांच में सामने आया है कि सेक्टर-16 की फिल्म सिटी में आयोजन के दौरान सुरक्षा के इंतजाम में कमियां थीं।

लाइटिंग ट्रस (लोहे का जालनुमा खंभा) को ढीले और बेतरतीब तरीके से बांधने के कारण यह हादसा हुआ। ACP रजनीश ने बताया कि इस मामले में वंशिका के भाई हर्ष की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सोसाइटी के लोग बोले-वो बहुत हंसमुख थी
इस हादसे में 24 साल की वंशिका के अलावा मॉडल बॉबी राज भी घायल हो गया। दैनिक भास्कर ने वंशिका की सोसाइटी दिव्यांश फ्लोरा में रहने वाले लोगों से बात की। वंशिका का सपना था कि एक दिन सोसाइटी के लोग उसे वो 70 MM के पर्दे पर देखें। लोगों ने बताया कि उसका परिवार एक साल पहले यहां आया था। वह अक्सर भाई के साथ दिखती थी। हंसमुख और मिलनसार बिटिया की मौत से पूरी सोसाइटी में गम का माहौल है।
हादसे का बाद का वीडियो आया सामने
हादसे के तुरंत बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें रैंप पर लोहे के जाल नुमा खंभे पड़े दिख रहे हैं। वहां लोग बोल रहे हैं कि कोई इसमें फंसा तो नहीं है। कोई अंदर रह तो नहीं गया। इसके बाद बाद फर्श पर खून दिख रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक और युवती रैंप पर गिरी हुई है। उसे चारों ओर से लोग घेरे हैं। वह लड़की भी बेसुध है। हालांकि कोई पुलिसकर्मी नहीं दिख रहा है। जाहिर है जब ये वीडियो बनाया गया, उस समय तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

आयोजक हिरासत में, पूछताछ जारी
एडीसीपी शक्ति नाथ ने बताया कि इस मामले में आयोजकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की शहर में जो भी आयोजन होने जा रहे है उसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें।

आइए इस हादसे की 5 बड़ी वजह समझते हैं...
  • पुलिस अधिकारियों को आयोजकों ने कोई सूचना नहीं दी थी।
  • आयोजन से पहले लाइटिंग ट्रस से जुड़े उपकरणों की जांच नहीं की गई।
  • घायलों के लिए प्राथमिक उपचार तक की व्यवस्था यहां नहीं की गई थी।
  • हादसे के 15 मिनट बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस कारण वंशिका को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई।
  • आयोजकों के पास स्पष्ट डेटा नहीं है कि कितने लोग यहां आए थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने