नोएडा में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार: अब तक कई महिलाओं से कर चुके हैं लूट, दो तमंचा 6 जिंदा कारतूस

नोएडा में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वह अमेजन कंपनी के डिलवरी एजेंट को लूटने की फिराक में थे। उन्होंने 4 घंटे पहले ही एक महिला से सोने की चेन लूटी थी। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

राह चलती महिलाओं को निशाना बनाते थे

एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि इनकी पहचान रफी अहमद पुत्र नूर मोहम्मद और सादाब पुत्र अफसार हुई है। ये दोनों बाइक से राह चलती महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। उनके गले से सोने की चेन और अन्य लोगों से लूटपाट करते थे।
थाना सेक्टर-113 में इन दोनों के खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज है। नोएडा के अन्य थानों और दिल्ली व एनसीआर के अन्य शहरों में भी इन दोनों लूटपाट की घटनाएं की है। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों की घेराबंदी कर सेक्टर 74/75 चौराहा के पास से गिरफ्तार किया।

इन बदमाशों ने हाल ही में थाना सेक्टर 24, थाना सेक्टर 113 नोएडा से लूटी गयी दो सोने की चैन एवं थाना सेक्टर 39 नोएडा से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बदमाश रफी अहमद के कब्जे से एक तंमचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस .315 बोर व सादाब के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल मय एक अदद मैगजीन व 05 जिंदा कारतूस बरामद।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने