Unnao Accident: उन्नाव में पुरवा रोड पर दो बाइकों की हुआ जोरदार टक्कर, 2 की हुई मौत और दो घायल

उन्नाव की पुरवा रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, यहां पर तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई...टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए, वहीं भयानक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई... जबकि दो युवक घायल हो गए.. घायलों को सीएचसी लाया गया जहां हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिल रही जानकारी के मुताबिक... उन्नाव के दही थानाक्षेत्र के गांव कुइथर गांव के रहने वाला 30 साल का पिंटू इसी थानाक्षेत्र के जमुना खेड़ा गांव का रहने वाले 32 साल के मुन्ना के साथ प्रयागराज में लकड़ी के सांचे बनाने का काम करता था। मुन्ना उसका होने वाला बहनोई भी था। सोमवार को दोनों बाइक से प्रयागराज से घर लौट रहे थे। मोहनलालगंज-पुरवा मार्ग पर मिहीखेड़ा गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बाइक में भिड़ंत हो गई। घटना में मुन्ना और दूसरी बाइक सवार अचलगंज थानाक्षेत्र के बंडहमीरपुर निवासी नरेंद्र (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला कुलदीप घायल है। वहीं मुन्ना के साथ रहा उसका होने वाला साला पिंटू और दूसरी बाइक पर नरेंद्र के साथ रहे दही थानाक्षेत्र के झंझरी गांव निवासी साला कुलदीप (23) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल कुलदीप ने बताया कि कि उसके भाई रंजीत की बरात हिलौली आई थी, वह उसी में शामिल होने जा रहा था। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। बरात में शामिल होने जा रहे थे।
घायल पिंटू के बड़े भाई सद्दाम ने बताया कि हादसे का शिकार हुए मुन्ना के साथ उनकी बहन की शादी तय हुई थी। मंगनी हो चुकी थी। जुलाई माह में ईद के पर्व पर बरात होनी थी। मृतक मुन्ना चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है।
मातम में बदलीं शादी की खुशियां
हादसे में मृत नरेंद्र अपने साले रंजीत की शादी में शामिल होने हिलौली जा रहा था। साथ में छोटा साला कुलदीप भी था। बरात पहले पहुंच चुकी थी। दूल्हा रंजीत व परिजनों को जैसे ही बहनोई की मौत और छोटे भाई के घायल होने की जानकारी हुई मिलीं, खुशियां मातम में बदल गईं। जो रिश्तेदार शादी में शामिल होने गए थे वह जिला अस्पताल पहुंच गए।
औपचारिकता में शादी की रस्में पूरी की गईं और रात में बरात दूल्हन सरित विदा हो गई। मृतक नरेंद्र का विवाह भी 13 महीने पहले सुशीला से हुआ था। भाई की शादी होने से खुश सुशीला को जैसे ही पति की मौत की सूचना मिली वह बेहोश हो गई। नरेंद्र चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। बेटे की मौत से मां रामरती और अन्य परिजन बेहाल हैं।
दोनों मृतक और घायल आपस में हैं साले-बहनोई
बाइक सवार मृतक और घायल आपस में साले बहनोई हैं। जिसमें हादसे का शिकार हुआ मुन्ना अपने होने वाले साले पिंटू के साथ बाइक में था। वहीं मृतक नरेंद्र अपने साले कुलदीप के साथ बाइक से था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने