उन्नाव में आइसक्रीम खाने जा रही युवती का अपहरण, होटल में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

उन्नाव जिले में घर से आइसक्रीम खाने की बात कहकर निकली 16 साल की लड़की का कार सवार दो लोगों ने अपहरण कर लिया। उसके बाद उसे वो गदन खेड़ा बाईपास स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को उसके घर के निकट छोड़कर भाग निकले।

पीड़िता किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर एक गेस्ट हाउस मालिक सहित दो के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज हुई है। जिस होटल में किशोरी के साथ घटना हुई फील्ड यूनिट वहां पहुंच जांच कर रही है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाले पिता इन दिनों अपनी बेटी औऱ पूरे परिवार के साथ दही थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहते है। नाबालिग युवती के पिता का आरोप है कि 21 मई की रात करीब आठ बजे उसकी बेटी आइसक्रीम खाने के लिए निकली थी। उसके बाद वापस नहीं आई। काफी देर तक तलाश की गई लेकिन वो कहीं नहीं मिली, रात करीब 12:30 बजे उनकी बेटी कोयला वाली गली में मिली।

पिता और मां ने जब बेटी से उसके गायब होने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह आइसक्रीम खाने के लिए निकली थी लेकिन उससे पहले ही मजार के पास पान ग्रो लान के मालिक अनिल तुली व सुनील कार से आए और उसे अपनी सफेद रंग की कार में जबरन बैठा लिया ....

येभी देखिए :- नाबालिग लड़की साथ होटल में दुष्कर्म , पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा                                                                                                                                                                              

उसके बाद उसे वो लोग गदन खेड़ा बाईपास स्थित होटल विशाल पैलेस के पास ले गए, यहां पर उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण गैंगरेप और पोक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। 

घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम होटल पहुंची और साक्ष्य जुटाए हैं। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने