गोविंद कुंड में मिला युवती का मिला शव, दुपट्टे से बंधे थे हाथ-पैर; दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आयी है। जिले के गोवर्धन के गोविंद कुंड में रविवार को एक महिला का अर्धनग्न शव तैरता हुआ मिला। यह देखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भरी भीड़ जुट गई। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के हाथ और पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि पहले दुष्कर्म किया गया फिर हत्या करने के बाद शव को यहां पर फेंका गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है।

मथुरा में गोवर्धन के गोविंद कुंड में रविवार को एक 22 से 24 साल की महिला का अर्धनग्न शव मिला। आशंका है कि हाथ-पैर दुपट्टे से बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या की गई। फिर शव को कुंड में फेंक दिया गया। शव पानी में तैर रहा था। घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव आन्यौर परिक्रमा मार्ग की है।

 ये भी देखिए - बड़ी बहन ने अपने एशो आराम के लिए छओटी बहनों को कर दिया नीलाम, देखिए सगे रिश्तों में धोखे की कहानी

गोताखोरों की मदद से पुलिस ने निकलवाया शव
रविवार सुबह कुछ लोगों ने कुंड में शव देखा। उन्होंने आस-पास के लोगों को बताया तो भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को कुंड से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के हाथ-पैर बंधे थे। एक जैकेट से उसका मुंह ढका था। बॉडी के ऊपर के हिस्से में इनरवियर था जबकि नीचे रंगीन लेगिंग थी।

3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव
बताया जाता है कि शव पानी से 48 घंटे से 72 घंटे में सतह से ऊपर आ जाता है। इसी के आधार पर पुलिस का कहना है कि शायद शव को तीन दिन पहले कुंड में फेंका गया होगा। सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया कि महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला शादीशुदा है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है।

पुलिस ने कहा- प्रथमदृष्टया मामला हत्या का

इसके बाद सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। एसआई राजीव गौतम ने बताया की अज्ञात महिला का शव कुंड से बरामद हुआ है। वहीं, सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया कि महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला शादीशुदा है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि महिला की हत्या की गई है। उसके बाद शव को कुंड में फेंका गया।

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने