छेड़छाड़ से परेशान लड़की ने लगाई फांसी:अरोपी शमशाद ने लड़की को दी थी धमकी - शादी हुई तो घर से उठा ले जाऊंगा

कानपुर में एक युवती और छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। पहला मामला सचेंडी का है। यहां पर लड़की की शादी तय हो गई, तो आरोपी घर में घुस आया। उसने धमकी दी कि अगर शादी हुई, तो घर से उठा ले जाऊंगा। 28 जून को उसकी बारात आनी थी। इससे पहले मंगलवार रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 आरोपी शमशाद की तस्वीर

28 जून को लड़की की बारात आनी थी
सचेंडी थाना क्षेत्र के ग्राम हरखू पुरवा की रहने वाली युवती से शमशाद आए दिन छेड़खानी करता था। युवती के भाई और घरवालों ने कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। उल्टा शमशाद के हौसले और बढ़ गए। वह पहले से ज्यादा युवती को परेशान करने लगा। वहीं, परिवार के लोगों ने उसकी शादी औरैया में तय कर दी। 31 मार्च को गोदभराई की रस्म थी। 28 जून को बारात आनी थी। परिजनों का कहना है कि शादी की बात शमशाद को पता चल गई। 4 अप्रैल को लड़की का भाई ड्यूटी पर गया था। मां-पिता खेत पर थे। घर पर युवती और उसका छोटा भाई थे। करीब दोपहर 3 बजे शमशाद अपने दोस्तों के साथ घर में घुस गया।

उसने धमकी दी कि अगर दूसरी जगह शादी की तो घर से उठा ले जाऊंगा। तुम्हें मुझसे ही निकाह करना होगा। परिजनों का कहना है कि शमशाद की धमकी से बेटी डर गई थी। उसने कहा था कि दूसरी जगह शादी की तो मैं उस लड़के को मार दूंगा। तुम लोगों को भी मार दूंगा।

भाई थाने गया था, बहन ने घर में लगा ली फांसी
भाई आरोपी शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने सचेंडी थाना पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की। भाई रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने और चौकी के चक्कर काट रहा था। इसी बीच युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसके बाद सचेंडी थाने की पुलिस हरकत में आई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

ये भी देखिए - कानपुर के चकेरी में हनुमान जी की मूर्ती से निकले आंसू


मौत के बाद भी नहीं लगाई छेड़खानी की धारा
सूत्रों से पता चला है कि युवती की मौत के बाद भी सचेंडी थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की धारा नहीं लगाई। सिर्फ आईपीसी की धारा-306 आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि आरोपी शमशाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसको गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर FIR दर्ज की गई है। जांच में धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने