विश्व विजेता अंडर 19 महिला क्रिकेटर पार्श्वी का ग्रेटर नोएडा में हुआ जोरदार स्वागत

 

टी-20 अंडर-19 महिला विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम की स्पिनर गेंदबाज पार्श्वी चोपड़ा अपने घर ग्रेटर नोएडा पहुंची। इस दौरान पार्श्वी के स्वागत में एक रोड शो आयोजित किया गया। यह रोड शो परी चौक से चल कर उनके घर तक निकाला गया। बड़ी तादाद में लोग इस रोड शो में पहुंचे और ग्रेटर नोएडा की लाडली का भव्य स्वागत भी किया। लोगों ने फूलो के गुलदस्ते और माला पहनाकर लाडली का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पाश्र्वी की एक झलक देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

पहली बार अंडर-19 महिला विश्व कप आईसीसी की तरफ से आयोजित किया गया था, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को हराकर इतिहास रचते हुए अंडर-19 महिला विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। इस पूरे टूर्नामेंट में ग्रेटर नोएडा की लाडली पाश्र्वी चोपड़ा का अहम योगदान रहा। वह मूलरूप से बुलंदशहर के सिकन्दराबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी फिरकी में फंसाते हुए सारे मैचों में उम्दा प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं पार्श्वी ने इंग्लैंड के साथ हुए फाइनल मैच में भी उम्दा प्रदर्शन किया। जिसके भारतीय महिला टीम अंडर-19 ट्रॉफी अपने नाम की।

पार्श्वी ने बताया कि वह बहुत ही गर्व का पल था , जब उन्होंने फाइनल मैच जीता। हालांकि उनके दिमाग में किसी तरीके का कोई प्रेशर नहीं था। उनको बस यह था कि अपना बेस्ट दिखाना है और अच्छी बॉलिंग करनी है। उन्होंने बस अपने प्रदर्शन पर फोकस रखा। अपने स्वागत के लिए उन्होंने जनता का धन्यवाद भी किया। साथ ही उन्होंने बताया कि फाइनल में जीतने के बाद अपने देश का झंडा फहराना बहुत ही गर्व की बात होती है। बहुत ही एक अच्छा पल था। आने वाले समय में महिला आईपीएल टूर्नामेंट में भी उनको अपने सिलेक्ट होने की पूरी उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने