उन्नाव में फंदे से लटका मिला बाइक मैकेनिक शव, जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव जिले में हिलौली थाना क्षेत्र में घर से बिना बताए निकले बाइक मैकेनिक का शव आम के बाग में मफलर के फंदे से लटका मिला। बाग के पास से गुजर रहे लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी।  जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की, पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

उन्नाव के मौरावां के हिलौली थाना क्षेत्र के चंद्रिकाबक्स खेड़ा गांव का रहने वाला 28 साल का धनंजय बाइक मैकेनिक था। सोमवार शाम चाय पीने के बाद परिजनों को बिना कुछ बताए धनंजय कहीं चला गया था। काफी रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने धनंजय की तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, मंगलवार दोपहर घर से पांच सौ मीटर दूर गांव के गुड्डू कुशवाहा की बाग आम के आम के पेड़ में फंदे से शव लटका मिला। लोगों ने शव देख परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक की पत्नी कंचन ने बताया कि वह किसी बात लेकर कुछ दिनों से परेशान रहते थे, जब उसने पति धनंजय ने इसका कारण पूछा तो धनंजय ने कुछ नहीं बताया।

ये भी देखिए : कानपुर में दर्दनाक हादसा, पांच सेकेंड में नानी और नाती की हुई दर्दनाक मौत

धनंजय चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक के तीन साल की बेटी अदिति है। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। धनंजय रायबरेली जिले के थाना गुरुबक्सगंज के ढकिया चौराहे पर बाइक बनाने की दुकान खोले था। 

युवक की मौते की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने बताया कि घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
सात फरवरी को था बेटी का जन्म दिन और मुंडन
मृतक की पत्नी कंचन ने बताया कि बेटी अदिति का जन्मदिन और मुंडन दोनों सात फरवरी को हैं। इसको लेकर तैयारियां चल रही थीं। पति का शव देख बदहवास हो रही पत्नी बार बार यही कह रही थी कि अब कौन सहारा देगा। बेटी का मुंडन और जन्म दिन कैसे होगा। परिजन और रिश्तेदार उसे ढांढस बंधा रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने