उन्नाव में नगर पंचायत और नगर पालिका के अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूची हुई जारी

यूपी की प्रदेश सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए मेयर व अध्यक्ष पद की आरक्षण की लिस्ट आज जारी कर दी, 17 नगर निगम में मेयर पद के अलावा 200 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व 545 नगर पंचायतों के चेयरमैन पद का आरक्षण जारी किया गया है। कई दावेदारों को मायूसी हाथ लगी तो कई दावेदारों की उम्मीदों को पंख लग गए। इसके बाद ही सभी दल अपने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेंगे। सभी दलों में टिकट मांगने वालों की भरमार है।

उन्नाव में बीते 2 दिसंबर को निकाय चुनाव को लेकर वार्ड सभासदों की आरक्षण सूची जारी हुई थी। उसके बाद से लगातार नगर पंचायत और नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची आ गई है, देर शाम मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की उसके बाद जारी हुई, लिस्ट आते ही उन्नाव जिले में कई बड़े दावेदारों की उम्मीदों को धक्का लगा है।

निकाय चुनाव : पुरवा नगर पंचायत का दावेदार?

उन्नाव सदर की नगर पालिका पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं वहीं उन्नाव जिले की सबसे चर्चित नगर पालिका गंगाघाट भी पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है, नगर पालिका बांगरमऊ की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है।

उन्नाव की तीन नगर पालिका की जारी हुई सीट

  • नगर पालिका परिषद उन्नाव- अन्य पिछड़ा वर्ग
  • नगर पालिका गंगाघाट- अन्य पिछड़ा वर्ग
  • नगर पालिका बांगरमऊ- महिला सीट।
  • उन्नाव में नगर पंचायतों की जारी हुई सूची-
  • नगर पंचायत उगु- अनुसूचित जाति महिला।
  • नगर पंचायत न्योतनी- अनुसूचित जाति।
  • नगर पंचायत औरास- अनुसूचित जाति।
  • नगर पंचायत भगवंत नगर- अनुसूचित जाति।
  • नगर पंचायत बीघापुर- अनुसूचित जाति।
  • नगर पंचायत नवाबगंज- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला।
  • नगर पंचायत अचलगंज- अन्य पिछड़ा वर्ग।
  • नगर पंचायत रसूलाबाद- अन्य पिछड़ा वर्ग।
  • नगर पंचायत पुरवा- अन्य पिछड़ा वर्ग।
  • नगर पंचायत मोहान- महिला सीट।
  • नगर पंचायत सफीपुर- महिला
  • नगर पंचायत मौरावां- अनारक्षित नगर पंचायत गंज मुरादाबाद- अनारक्षित
  • नगर पंचायत कुरसठ- अनारक्षित नगर पंचायत फतेहपुर 84- अनारक्षित

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने