उन्नाव में प्रसव के बाद महिला की जान गई, ससुराल वालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

उन्नाव में एक महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालो पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है, एबीनगर मोहल्ले की रहने वाली गर्भवती महिला की प्राइवेट क्लीनिक में प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। जिसके बाद महिला को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पति, सास, ससुर सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गनीमत ये है कि नवजात बच्ची स्वस्थ है।  

ये भी देखिए :- उन्नाव में मौत बांट रहे डंपर, डंपर ने दो महिलाओं को रौंदा

मिल रही जानकारी के मुताबिक एबीनगर मोहल्ले के रहने वाले राहुल सिंह की पत्नी 29 साल की एकता सिंह उर्फ पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के सिविल लाइन स्थित स्त्रीरोग विशेषज्ञ प्रतिमा सिंह के क्लीनिक में भर्ती कराया गया। एकता ने ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद एकता को पेट दर्द की दिक्कत बढ़ने पर स्टॉफ ने दो इंजेक्शन लगाए। लेकिन इसके बाद भी हालत में सुधार न होने पर उसे उन्नाव मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां पर तीन घंटे इलाज चलने के बाद यहां से भी एकता को रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन एकता को लेकर कानपुर रीजेंसी लेकर गए। यहां पर डॉक्टरों जांच के बाद एकता को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन डॉक्टरों के पैनल में शामिल जिला महिला अस्पताल की डॉ. अर्चना, डॉ. गौरव पालीवाल और डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें यूट्रेस में ब्लीडिंग अधिक होने से मौत की पुष्टि हुई है। मामला संदिग्ध देखते हुए विसरा सुरक्षित किया गया है। बेटी की मौत की सूचना पर अमेठी के गौरीगंज के गांव सैड़ा निवासी मां मीना कुमारी परिजनों के साथ बेटी की ससुराल आई। बताया कि बेटी का विवाह 14 मई 2021 को किया था। ससुरालीजन दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करते थे।
ससुर ने कई बार बेटी से अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। इसकी ऑडियो क्लिप भी है। सास निर्मला सिंह ने दो बार बेटी को जान से मारने की धमकी दी। गर्भवती होने पर बेटी को सही से खाना भी नहीं दिया। यही नहीं जब प्रसव की तिथि नजदीक आई तो पति ने पैसों की मांग की। भतीजे गोलू के हाथ 10 हजार रुपये भिजवाए थे।
मां की तहरीर पर पति राहुल, ससुर नरेंद्र सिंह, सास निर्मला, ननद जूली, देवर मोहित के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, चोट पहुंचाने, यौन उत्पीड़न और गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने