उन्नाव में थाने के अंदर हुई प्रेमी जोड़े की शादी, 4 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग


उन्नाव पुलिस ने दो दिलों को एक बंधन में बांध दिया, चार साल से चल रहे प्रेम को मंजिल तक उन्नाव पुलिस ने पहुंचा दिया...  उन्नाव में एक प्रेमी जोड़े का प्रेम प्रसंग पिछले चार साल से चल रहा था, लेकिन दोनों के इस प्यार के बीच दीवार बन रहे थे उनके घरवाले.. प्रेमी जोड़ा चाह कर भी एक नहीं हो पा रहा था, लिहाजा दोनों ने इस मामलें में उन्नाव पुलिस की मदद ली...और पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़ी का राह आसान बना दी..

ये भी देखिए :- उन्नाव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे


अब आपको बताते हैं कि पूरा मामला कहां का है, सोहरामऊ थाना क्षेत्र के निबहरी गांव के रहने वाली सुहानी पुत्री रामू का चार साल पहले लखनऊ  जिले के मोहनलालगंज के रहने वाले बेचालाल से प्रेम प्रसंग हुआ। बात इतनी बढ़ी की दोनों ने आपस में शादी करने का मन बना लिया। दोनों के परिवार आपस मे तैयार नही थे। इसी बीच किसी चीज को लेकर आपस में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। लड़की पक्ष की ओर से थाने मे प्रार्थना पत्र देकर लड़के के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई

जिसके बाद  सोहरामऊ थानाध्यक्ष अमित सिंह ने  पहले लड़का लड़की से बात की औऐर पूरा माजरा समझा इसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों को आमने सामने बिठाया और समझाया। जिसके बाद दोनों पक्ष राजी ख़ुशी शादी को तैयार हुए। थाना परिसर मे ही स्थित मंदिर मे दोनों की धूमधाम से शादी करवाई गई। उसके बाद लड़का पक्ष अपनी बहू को लेकर ससुराल चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया की  लड़का लड़की एक दूसरे को प्रेम करते हैं, वो एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे, लिहाजा जब घरवालों को थाने बुलाकर समझाया गया.. तो सभी शादी के लिए राजी हो गए..

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने