Unnao News: दूल्हे को सिगरेट पीटा देख दुल्हन हुई नाराज , शादी से किया इन्कार

उन्नाव में शादी के सात फेरों से पहले दूल्हे को सिगरेट पीते देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। वर और वधू पक्ष के लोगों ने दुल्हन को खूब समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराया गया। लेकिन दुल्हन टस से मस नहीं हुई...

उन्नाव सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी कानपुर के परमपुरवा के रहने वाले युवत से तय थी, रात करीब 10 बजे दुल्हे राजा बारात लेकर आए। महिलाओं ने द्वार पूजन का रस्म किया। इसके बाद जयमाला हुआ और फेरों का कार्यक्रम हुआ। इसी बीच दूल्हे के सिगरेट पीने की तलब जाग उठी... सब कार्यक्रम होने के बाद दुल्हे साहब मंडप के किनारे जाकर सिगरेट जलाने लगे, लेकिन ना जाने कैसे दुल्हन ने दूल्हे को सिगरेट पीता देख लिया.. इसके बाद दुल्हन का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया.. दुल्हन ने सीधे अपने घरवालों से कह दिया को शादी नहीं करेगी, इसके बाद कन्या और वर पक्ष में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष के बुजुर्गों ने बातचीत से मसले को हल करने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन शादी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हुई।

ये भी देखिए :- उन्नाव में क्यों गुस्से में रहते हैं लोग

मामला पुलिस तक पहुंचने पर परियर पुलिस चौकी में दोनों पक्षों को बुलाया गया। पुलिस ने शादी कराने की कोशिश की लेकिन दुल्हन नहीं मानी।  इसके बाद दोनों पक्षों ने अब तक हुए खर्च का आपस में लेनदेन कर समझौता कर लिया। हालांकि चर्चा है कि दूल्हे के सिगरेट पीने के साथ ही वर पक्ष का चढ़ावे में पुराने जेवर लेकर आना भी मनमुटाव की वजह रहा। 

कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि युवती शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो समझौता करा दिया गया। पति को सिगरेट पीते देख शादी से इन्कार करने वाली युवती अपने माता पिता के साथ हरियाणा में रह रही थी। उसने बताया कि वहां मोहल्ले में कई युवकों को सिगरेट और अन्य तरह के नशे का लती होकर बर्बाद होते देखा है। इसी वजह से उसे नशा करने वालों से नफरत है।
हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करने वाले पिता ने एक रिश्तेदार के माध्यम से कानपुर में विवाह तय किया था। परिजनों ने बताया कि रिश्ता तय होने के बाद लड़के ने बेटी से फोन पर बात भी की लेकिन अपनी इस लत को छिपाए रहा। घटना गांव और आसपास क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने