Chandra Grahan 2022 : कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल का सही समय, ग्रहण में क्या करें और क्या न करें


Chandra Grahan 2022, Chandra Grahan Kab Hai:
साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगा था। वहीं आखिरी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद देव दिवाली के दिन यानी 08 नवंबर को लगने जा रहा है। 


चंद्र ग्रहण के दौरान ना करें ये काम

चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. ग्रहण काल में तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए. सूतक लगने से पहले ही तुलसी के पत्ते तोड़ लें. सूतक काल या ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने और पीने से परहेज करना चाहिए. इस दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण और सूतक काल के दौरान विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी जाती है. गर्भवती महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में ग्रहण देखने से बचना चाहिए. ग्रहण के दौरान सोने से मना किया जाता है.

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये काम

चंद्र ग्रहण का असर मन-मस्तिष्क पर पड़ता है. इसके कुप्रभाव से बचने के लिए ग्रहण काल के दौरान ध्यान करना चाहिए. इस दौरान जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान करना चाहि. ग्रहण के दौरान कम से कम 108 बार अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करें. शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें. इससे चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों का असर नहीं पड़ता है. ग्रहण के दौरान अपने पास दूर्वा घास रखें. इस दौरान किसी भी प्रकार का मानसिक या शारीरिक तनाव नहीं लेना चाहिए.

साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कब है

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को शाम करीब 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय

शहरकब से शुरूशहरकब से शुरू
दिल्ली5.28नोएडा5.30
अमृतसर5.32लखनऊ5.16
भोपाल5.36लुधियाना5.34
जयपुर5.37शिमला    5.20
मुंबई6.01कोलकाता4.52
रायपुर5.21पटना5.00
इंदौर5.43देहरादून5.22
उदयपुर5.49गांधीनगर5.55

चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय ग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले लग जाता है। ये चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।

कहां-कहां नजर आएगा आखिरी चंद्र ग्रहण

साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने