उन्नाव में झाड़ियों में पड़ा मिला महिला का शव, लोगों को हत्या की आशंका


उन्नाव में आज उस वक्केत हड़कंप मच गया जब  बिहार क्षेत्र के ग्राम पाटन में तहसील के पीछे धमनीखेड़ा मार्ग पर बबूल की झाड़ी में  एख महिला का शव पड़ा मिला.. महिला की लाश मिलने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई.

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को बिहार क्षेत्र के ग्राम पाटन में तहसील के पीछे धमनीखेड़ा मार्ग पर बबूल की झाड़ी में फेंक दिया गया। आज रविवार दोपहर किसी ने झाड़ियों में महिला का शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया.. शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के गले में साड़ी की गांठ लगी मिली। आंख में गंभीर चोट होने के साथ ही मुंह से खून बहता मिला है। इससे हत्या के साथ अन्य अनहोनी की भी चर्चा तेज है।
देवर को भाबी से हुआ प्यार, फिर देवर ने भाभी को...

रविवार को कुछ चरवाहों ने तहसील के पीछे बाबा ब्रह्मदेव इंटर कालेज के पास बबूल के बाग में झाड़ियों के बीच करीब 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा देखा। उसकी ही साड़ी से गर्दन कसी देख हत्या का शोर मचा दिया। देखते ही देखते गांववालों की भीड़ जमा हो गई। वहीं इस दौरान भैरमपुर ग्राम प्रधान रोहित ने पुलिस को सूचना दी। पाटन चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह भी एक घंटे बाद पहुंचे और जांच की। महिला की आंख में गंभीर चोट व मुंह से खून निकलता देख मारपीट के बाद हत्या की बात प्रकाश में आई है। प्रभारी निरीक्षक ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन महिला को कोई नहीं पहचान पाया. ऐसे में अंदाज लगाया जा रहा है कि महिला यहां की नहीं हैं 
ये भी देखें :-

अब पुलिस ये जांच कर रही है कि आस पास के किसी थाने में लाश से मिलती जुलती किसी महिला के लापता होने की कोई इशकायत तो दर्साज नहीं कराई गई है,  पाटन चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह ने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई, इसका सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएगा। वहीं वो कहा की थई उसकी जांच की जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने