बैंक मैनेजर ने गार्ड के प्राइवेट पार्ट में मारी लात...VIDEO: नोएडा की​​​​​​​ सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में गार्ड ने कुत्ता भगाने से किया था मना


नोएडा में फिर गार्ड के साथ थप्पड़ बाजी का वीडियो सामने आया है। ये सेक्टर-74 के सुपरटेक कैपटाउन का है। यहां महिला के पति ने गार्ड को थप्पड़ मारा। इसके बाद प्राइवेट पार्ट पर लात मारी। जानकारी पर सेक्टर-113 पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। जिसकी जांच की जा रही है।

गार्ड से कुत्ता भगाने के लिए कहा था
सुपरटेक केपटाउन सेक्टर-74 में अनुराग शर्मा ग्राउंड फ्लोर पर सीएम-1003 में रहते हैं। इनकी वाइफ किसी काम से फ्लैट से निकलकर बाहर जा रही थी। इस दौरान उन्होंने गार्ड से सोसाइटी में घूम रहे कुत्ते को भगाने को कहा। गार्ड ने मना कर दिया।


ये बात महिला ने पति को बताई। जिसके बाद उसके पति जो PNB बैंक के मैनेजर हैं। जिनका नाम अनुराग शर्मा है। गार्ड ऋषभ कुमार से बहस की। इस पर देखते ही देखते अनुराग ने गार्ड को धक्का दिया। थप्पड़ मारे। इसके बाद रीसैप्शन से धक्का देकर बाहर ले गए। वहां गार्ड के साथ मारपीट की। उसके प्राइवेट पार्ट पर लात भी मारी।

गार्ड ने वीडियो बना लिया
गार्ड ने अपने साथ हुई घटना का एक वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया। वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली। दोनों पक्षों को बुलाया। इसके बाद दोनों का 151 में चालान किया गया।

इससे पहले भी आ चुके है मामले

नोएडा के फेस-3 में सेक्टर 121 की क्लियो काउंटी सोसाइटी की है। आरोपी महिला का नाम सुतापा दास है। बताया जा रहा है कि महिला दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। गेट खुलने में चंद मिनट की देरी पर महिला आग बबूला हो गई। वह गार्ड के पास आई और बिना कुछ पूछे ही उसे मारना शुरू कर दिया। उसने 48 सेकंड में 3 थप्पड़ मारे थे।

इससे पहले अगस्त महीने में नोएडा में ही ऐसा मामला सामने आया था। यहां गेट खोलने में देरी करने पर एक महिला वकील ने सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी की थी। महिला ने गार्ड को गंदी-गंदी गालियां दी थी। इतना ही नहीं उसे कॉलर पकड़कर घसीटा भी था। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने