उन्नाव में मोबाइल लुटेरे को लोगों ने पकड़कर पीटा:बहन के घर से लौट रहे युवक की छीना था मोबाइल

उन्नाव में मोबाइल लूट की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। राह चलते लोगों को लुटेरे निशाना बना रहे हैं। पुलिस भी ऐसे लुटेरों को नहीं पकड़ सकी। लुटेरे बाइक सवार राहगीर को निशाना बनाकर उसका मोबाइल छीन कर भागे तो बाइक सवार ने पीछा किया। लुटेरों की बाइक फिसल जाने से उसे राहगीरों ने पकड़कर जमकर पिटाई की। उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालांकि उसका साथी भाग निकला। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
                                    इसे भी देखें : मेरे गांव की दीपावली, मेरे शहर की दीपावली

सफीपुर कोतवाली के लच्छा खेडा का रहने वाला शिव कुमार मसवासी सरैया में बहन के घर भैया दूज पर आया था। बहन से टीका लगवाने के बाद वह वापस बाइक से जा रहा था। इसी दौरान मगरवारा चौकी के पास अपाचे बाइक पर सवार दो लुटेरों ने उसका पीछे से मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित शिव ने अपनी बाइक से लुटेरों का पीछा किया। करीब चार किलोमीटर दूर भागने पर लुटेरों की बाइक फिसल गयी ओर चेन टूट गई।

जिस पर पीड़ित ने एक लुटेरे को पकड़ लिया और शोर-शराबा करने लगा और गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने लुटेरे की जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लूटेरों को हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया लुटेरा गंगाघाट के रहमत नगर का रहने वाला है। पहले भी लूट की घटनाओं को कबूल किया है।
                              इसे भी देखें: उन्नाव के गालीबाज मास्टर साहब का वीडियो वायरल







चोरी की अपाचे बाइक बरामद
पुलिस ने लुटेरे के पास से बरामद अपाचे बाइक की नम्बर प्लेट फर्जी पाई गई है। बाइक कानपुर की है। पुलिस का मानना है यह गिरोह बड़ा है। इसके सरगना की तलाश की जा रही है। गिरोह के पूर्व की कई लूट की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने