उन्नाव में कुएं में मिला बुजुर्ग का शव:एक दिन से थे लापता, किसी काम से जाने की बात कहकर निकले थे घर से


उन्नाव में दही थाना क्षेत्र में लापता वृद्ध का शुक्रवार सुबह कुएं में शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है।

गांव मुर्तजा नगर के रहने वाले श्याम लाल (70) पुत्र गयादीन गुरुवार की शाम घर से किसी काम के लिए निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो उनके भतीजे कृष्ण कुमार ने परिजनों के साथ गांव में खोजबीन शुरू की। रिश्तेदार आसपास पड़ोसियों में जानकारी ली, लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह गांव के बाहर बने पुराने कुएं में श्यामलाल का शव मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

दारोगा अखिलेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उनका शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। भतीजे कृष्ण कुमार ने बताया कि चाचा शराब पीने के आदी थी। अक्सर शराब पीने के बाद निकल जाते थे। परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने