उन्नाव में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 13 सेमी बढ़ा पानी का स्तर, कई इलाकों में भरा पानी

उन्नाव में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है

उन्नाव में गंगा का जलस्तर पिछले एक सप्ताह से धीरे-धीरे बढ़ रहा था। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही झमाझम बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर धीरे-धीरे चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ने लगा है। वहीं गोताखोर के निचले इलाकों में मकानों के आसपास पानी भर गया है। इससे लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने के कारण पश्चिम के बांध उफनाये हुए हैं। इस कारण प्रतिदिन कई हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मंगलवार को गंगा के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन देर रात बैराज बांध से पानी छोड़े जाने के कारण एक बार फिर गंगा के जलस्तर ने तेजी पकड़ी है।
उन्नाव में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है

चेतावनी बिंदु की तरफ बढ़ रहा पानी

केन्द्रीय जल आयोग ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 111.080 मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद बुधवार को तेजी से गंगा का जलस्तर बढ़ा और शाम छह बजे 111.210 मीटर मापा गया। चौबीस घंटे में 13 सेंटीमीटर जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज भी जलस्तर बढ़ रहा है इसी तरह गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो गंगा चेतावनी के निशान की ओर पहुंच सकती है।

कई घरों के अंदर पहुंचा पानी
वहीं शुक्लागंज की ओर खतरे का निशान 113 मीटर है, जिससे ईदगाह कॉलोनी, गोताखोर के निचले इलाको में बने मकानों के आसपास पानी भर गया है। कई मकानों के आसपास पानी भरने के कारण लोगों को खासी मुसीबतें उठानी पड़ रही हैं। अगर इसी तरह गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में नाव से आना-जाना हो सकेगा। उधर सहजनी इलाके में बारिश का पानी एकत्र है, जिस कारण आधा सैकड़ा से अधिक घरों में पानी भर गया है। इससे यहां के लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने