उन्नाव में पत्नी के सामने गंगा में डूब गया पति


गंगाघाट कोतवाली के शंकरपुर सरायं निवासी युवक शादी के बाद गंगा स्नान और पूजन की रस्म निभाने पत्नी और परिवार के साथ बैराज के सामने गंगा तट पर गया। नहाते समय पत्नी के सामने ही गंगा में समा गया। कुछ देर बाद गोताखोरों ने उसका शव ढूंढ निकाला। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया और पत्नी सिर पीटती रह गई।

प्रकाश शर्मा (25) पुत्र देव शरण शर्मा की शादी दो साल पहले हुई थी। कुल के अनुसार गंगा पूजन और पति-पत्नी के साथ नहाने की परंपरा निभाने के लिए बैराज पर गंगा किनारे पर परिवार पहुंचा था। परिवार के अन्य सदस्य और उसकी पत्नी सुमन गंगा में हल्के पानी में किनारे स्नान करने लगी जबिक प्रकाश आगे चला गया। 

उसे डूबता देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया। तेज बहाव होने से काफी दूर चला गया और डूब गया। गोताखोरों को जानकारी दी गई। काफी देर बाद उसे ढूंढकर निकाला गया और कानपुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी, मां का रो रो कर बुरा हाल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने