अखिलेश यादव ने कैबिनेट मंत्री का वीडियो फेसबुक पर किया शेयर, कैप्शन में लिखा- भाजपा 2.0 के राज में


उन्नाव में विकास योजनाओं की हकीकत परखने दो दिवसीय दौरे पर शहर आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का पत्रकारों को सही चश्मे से देखने और दृष्टि बदलने की सलाह देते वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में भाजपा 2.0 के राज में लिखा है।

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना दो राज्यमंत्रियों दिनेश खटिक व दानिश अंसारी के साथ जिले में विकास की योजनाओं की हकीकत परखने गुरुवार शाम शहर आए थे। शुक्रवार सुबह अस्पताल आदि का निरीक्षण करने के बाद दोपहर में विकास भवन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अच्छा विकास होने का दावा किया था।

अव्यवस्थाओं से जुड़े सवाल पूछने पर उन्होंने पत्रकारों को सही चश्मे और नजर सही करके देखने की सलाह दी थी। कहा था कि सही चश्मे से देखिए विकास दिखाई देगा। कैबिनेट मंत्री के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसी वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने